इटावा औरैया, सितम्बर 10 -- इटावा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 साल पूरे होने के पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के सुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। आदित्य त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के साथ ही केंद्र सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। भरथना मे मंडल योजना बैठक में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में कुल 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें बूथ और शक्ति केंद्र स...