बागेश्वर, फरवरी 16 -- सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत तहसील सभागार में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें 27 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि सराकर की मंशा है कि लोगों को घर में योजना का लाभ मिले। इस मंशा पर कोई भी अधिकारी पलीता न लगाएं। अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं विद्युत से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से रखीं। कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.