रिषिकेष, मार्च 6 -- राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि को अन्य कार्य के लिए दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। शुक्रवार को लिस्ट्राबाद में चल रहे धरने के दौरान बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस भूमि पर राष्ट्रीय विधि विवि का शिलान्यास किया था। ऐसे में अब इस भूमि को किसी अन्य कार्य के लिए दिए जाने का निर्णय क्षेत्र की जनता की भावनाओं के विपरीत है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय विधि विवि के निर्माण को लेकर लिए गए निर्णय को बरकरार रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.