आगरा, मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह ने कहा कि सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए रविवार को अनशन स्थल पर यज्ञ किया जाएगा। पश्चिमी उप्र राज्य निर्माण जनमंच के बैनर तले चल रहे आमरण अनशन पर शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। इससे पहले पश्चिमी उप्र को राज्य बनाओ के नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया गया। अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता वीरेंद्र फौजदार, चौधरी हरदयाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र चौहान, मुकेश शर्मा, विपिन गौतम, फूल सिंह चौहान और गोविंद सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.