बरेली, मार्च 29 -- बरेली, संवाददाता। बिथरी चैनपुर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में जूनियर स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या ने किया। मुख्य अतिथि बिथरी विधायक ने कहा कि सरकार की इच्छा है कि सभी को अच्छी शिक्षा मिले और स्कूलों का वातावरण बेहतर हो। बीएसए डॉ़ विनीता सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल ने आभार व्यक्त किया। यहां बीईओ विजय कुमार, निर्भर गंगवार, प्रधान ममता कुमारी, कपिल पटेल, केसी पटेल, बलबीर सिंह, प्रेमपाल गंगवार, योगेश गंगवार, सीएल चौधरी, पुष्पराज गंगवार, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...