सीवान, मई 16 -- डीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता मछली पालकों व मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मछली उत्पादन अधिक होने के बावजूद बाजार तक ताजी मछलियां पहुंचाने में परेशानी होती है। ऐसे में आइस बॉक्स युक्त वाहन मिलने से अब उत्पादकों व व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। साथ ही बाजार में ताजी मछलियां पहुंचाने में सहुलियत होगी। डीएम ने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ाना व उन्हें आधुनिक संसाधनों से जोड़ना है। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव ने कहा कि सरकार लगातार मछली पालकों के हित में कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने लाभार्थियों से प्राप्त सामग्री का सही उपयोग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस...