गंगापार, अप्रैल 7 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने शिरकत की और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। मऊआइमा के गधिना में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में आम नागरिक महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय मुद्दों को भटकाने में लगी हुई है।चौपाल के दौरान मनरेगा की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गांवों में रोजगार का प्रमुख साधन मनरेगा अब उपेक्षा का शिकार हो चुका है। न तो समय पर बजट उपलब्ध हो रहा है और न ही मजदूरों को समय से भुगतान मिल पा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को बचाने और जनता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.