सरकार की नीतियों के खिलाफ राजद ने दिया धरना
बेगुसराय, जून 9 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। महंगाई, बेरोज़गारी, बदहाल शिक्षा व ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार की अनदेखी के खिलाफ राजद के राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के तहत खोदावन्दपुर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. जियाउर्हमान सैफी ने की। राजद नेता सुशील कुमार सहित अनेक पार्टी कार्यकताओं द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया गया। मौके पर विजय कुमार कुशवाहा, शकील अशरफ खां, रंजीत सहनी, संतोष यादव, अवधेश कुमार, राजेश यादव, रामप्रित यादव, मीरा कुमारी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर राजद ने दिया धरना यह भी पढ़ें- बेरोजगारी के विरोध में राजद ने प्रखंड मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.