नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में आरोप लगाया है कि सरकार की नाकामी के चलते दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल का संकट बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 20 जनवरी से ही पानी की आपूर्ति प्रभावित है। हरियाणा द्वारा मुनक नहर की मरम्मत के कारण हैदरपुर, बवाना, द्वारका और चंद्रावल ट्रीटमेंट प्लांट को आधे से भी कम पानी मिल रहा है। यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से जल संशोधन संयंत्रों में इसका जल नहीं लिया जा रहा है। इससे कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...