सहारनपुर, जनवरी 24 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल गेस्ट हाउस में संगठन पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। वहीं उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधान प्रबंधक से वार्ता भी की। शनिवार को राज्य मंत्री बृजेश सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके जदौड़ा जट्ट स्थित आवास से लौटते समय भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में स्थानीय किसानों और संगठन पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। मिल के प्रधान प्रबंधक अंकित कुमार से किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि सरकार की नजर किसान की जमीन पर है। किसानों को अपने खर्चे कम करके अपनी जमीन की हिफाजत करनी होगी। साथ ही आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए भी सजगता...