साहिबगंज, फरवरी 12 -- उधवा। जिले की उधवा प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी बाजार परिसर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार की राज्य मंत्री एवं मोथाबाड़ी की विधायक सबीना यास्मीन ने उधवा दियारा क्षेत्र को लेकर चौंकाने वाले बयान दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार के शाम दक्षिण पलाशगाछी में स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक किया।इस दौरान मंत्री ने कहा कि उधवा प्रखंड के दियारा के करीब ढाई लाख लोग सामाजिक व आर्थिक रूप से पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं। हालांकि वे बंगाल के मतदाता नहीं हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा कि क्षेत्र की अधिकांश जमीनें पश्चिम बंगाल के कालियाचक ब्लॉक-2 में दर्ज हैं और उनकी रजिस्ट्री अब भी बंगाल में ही हो रही है, जबकि जमीनों पर कब्जा झारखंड सरकार का है।सबीना यास्मीन ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार स्थानीय लोगों को केवल अस्थायी सुविधाएं उपलब्ध करा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.