नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- अगर आप Netflix इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने एक नए तरह के ऑनलाइन स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें साइबर ठग Netflix के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस स्कैम में यूजर्स को ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल असली Netflix नोटिफिकेशन जैसे लगते हैं। इनमें लिखा होता है कि आपका पेमेंट फेल हो गया है या अकाउंट बंद होने वाला है। इसके बाद यूजर को एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, वह एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उससे बैंक डिटेल, कार्ड नंबर या OTP मांगा जाता है। लेकिन ऐसे मैसेज से दूर रहें और बिना जांचे-परखे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। यह भी पढ़ें- अब ATM की जरूरत नहीं Paytm ऐप से ऐसे निकालें सीधे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.