नई दिल्ली, मार्च 6 -- UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिंद महासागर क्षेत्र में ईरानी जहाज पर अमेरिकी हमलों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिकी-इजराइली हमलों का हमारी सरहदों के इतने करीब, हिंद महासागर तक पहुंचना न केवल सामरिक दृष्टि से खतरनाक है, बल्कि हर देशवासी के लिए गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर केंद्र सरकार ने 'अभूतपूर्व चुप्पी' साध रखी है, जो संदेह पैदा करती है।मजबूरी या भय? सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सरकार की विदेश नीति और रक्षा तैयारियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि सरकार के 'होंठ सिल' गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जनता पूछ रही है कि आपका ...