कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बिरसा सांस्कृतिक भवन, कोडरमा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के अलावा शांति समिति और विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम जुलूस के निर्धारित रूट चार्ट के अनुपालन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक संदेशों की रोकथाम सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द...