नई दिल्ली, मई 29 -- सरकार ऑप्शनल फ्यूल पर लगातार जोर दे रही है। इस कड़ी में इथेनॉल सबसे असरदार साबित हो रहा है। दरअसल, देश भर में E20 यानी 20% इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बेचा जा रहा है। अब इसका प्रतिशत बढ़ाकर 25% तक किया जाना है। CNBC-TV18 के सूत्रों के अनुसार, सरकार देश के अगले स्टैंडर्ड फ्यूल ब्लेंड के तौर पर E25 पेट्रोल लाने के लिए एक रोडमैप पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रही है। सरकार और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के बीच अभी बातचीत चल रही है, जिसमें मौजूदा E20 पेट्रोल से E25 पर जाने के लिए 2से 3 साल की संभावित समय-सीमा पर विचार किया जा रहा है। ये चर्चा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा E22, E25, E27 और E30 पेट्रोल जैसे ज्यादा इथेनॉल वाले फ्यूल ब्लेंड के लिए फ्यूल स्पेसिफिकेशन्स जारी करने के कुछ ही दिनों बाद शुरू हुई हैं। हालांकि, इस नोटिफिकेशन म...