रुडकी, मार्च 6 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस सरकार का गठन राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, बलिदान और समर्थन से हुआ, वही सरकार आज आंदोलनकारियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलनकारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.