अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष तथा केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। इसका उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। प्रदर्शनी में सरकार द्वारा बीते वर्षों में किए गए कार्यों को चित्रों, चार्ट्स एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रस्तुत किया गया, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल सके। महापौर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसके अंतर्गत सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। उपक्रम समिति के सदस्यों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मौके पर सम्बंधित अ...