गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दीनदयाल नगर मंडल, गीता नगर मंडल में व आर्य नगर मंडल में जनसंपर्क किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता व पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पौधरोपण की अपील करते हुए प्रबुद्धजनों से सम्पर्क किया। साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक का बांटे। इसके बाद पदाधिकारियों ने निर्माणधीन विरासत गलियारे का अवलोकन किया।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश का गरीब केवल सहायता पाने वाला नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्...