बरेली, मई 29 -- आंवला। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय पर आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आदेश प्रताप ने कहा कि इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। दोदराम कुशवाह ने कहा कि सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। बिथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। इस दौरान राजू उपाध्याय, रामनिवास मौर्य, यशवंत सिंह, अरविंद चौहान, वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आगामी अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के सांगठनिक...