मुरादाबाद, जून 9 -- भाजपा के कार्यकाल के बारह वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को भगतपुर क्षेत्र के बिलाकूदान स्थित पंचायत घर में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर शैफाली सिंह रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा देश के बुनियादी ढांचे, राष्ट्रीय सुरक्षा, किसानों, महिलाओं और गरीब कल्याण से जुड़ी उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले बारह वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया गया है।इस यह भी पढ़ें- 12 साल विश्वास और विकास के, उपलब्धियों के बांटे पत्रक अवसर पर संतोष कु...