सिद्धार्थ, जून 11 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बुधवार को नगर पंचायत भवन व श्रीराम जानकी मंदिर में इकट्ठा होकर लोगों ने ख़ुशी जताई।भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ पिछले 12 वर्षों में देश के विकास, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति राष्ट्रीय सुरक्षा व जन कल्याणकारी योजनाओं के उपलब्धियों को लोगों के बीच बताया। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उपलब्धियां गिनाईं। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। यह भी पढ़ें- छतरपुर के प्राचीन ठाकुर...