बाराबंकी, अप्रैल 8 -- कोठी, संवाददाता। 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिद्धौर क्षेत्र के टिकरियां सैदखां गांव चौपाल का आयोजन किया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में कहा कि पहले की सपा व कांग्रेस की सरकार में सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाते थे। भाजपा सरकार में उन लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सरकार के नौ साल की उपलब्धि संबंधित पंपलेट ग्रामीणों में वितरित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, रामतीरथ गुप्ता, शिव शंकर, विश्वकर्मा, ओम नारायण सिंह, दीपक, राम अभिलाष कश्यप, अभ्युदय प्रताप सिंह, रामसिंह, शत्रोहन, राम शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.