हापुड़, मई 25 -- विश्व ब्राह्मण संघ यूपी भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रयागराज, बनारस, मथुरा-वृंदावन, लखनऊ, देवरिया, सीतापुर नोएडा सहित अन्य जनपदों में ब्राह्मणों पर उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और सरकार मूकदर्शक बने हुए रहना चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नोएडा निवासी मॉडल का मध्य प्रदेश में ससुरालियों के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाया गया, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिस घटना का चीफ जस्टिस ने स्वयं संज्ञान लिया। ब्राह्मणों का ब्रिटिश शासनकाल से आजादी के लिए गौरवशाली इतिहास रहा है। अमर शहीदों में मंगल पांडेय, चन्द्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मी बाई जैसे स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...