सरकार किसान हितों को हमेशा प्राथमिकता देती है : मोदी
नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसान भाई-बहनों के हित को हमेशा प्राथमिकता देती है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भी किसानों के हित सदैव हमारी प्राथमिकता में रही। मोदी ने कहा कि इसी दिशा में वर्ष 2026 के खरीफ सीजन के लिए एनबीएस की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इससे अन्नदाताओं को पहले की तरह किफायती दरों पर उर्वरक मिलते रहेंगे। इस फैसले से विभिन्न उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ेगी, जिससे खरीफ फसल के लिए डीएपी और अन्य उर्वरक सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के साथ हम भारत के स्वच्छ ऊर्जा इकोसिस्टम को मजबूत कर रहे हैं और अरुणाचल प्रदेश में एकीकृत विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। जयपुर मेट्रो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.