सरकार किसानों को अनुदान पर देगी ढैंचा का बीज
बदायूं, मई 11 -- कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए अनुदान पर ढैंचा का बीज उपलब्ध कराया जायेगा। किसान राजकीय कृषि बीज भंडार गृहों से बीज प्राप्त कर सकते हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार गृहों पर बीज पहुंच चुका है। ढैंचा हरी खाद के रूप में खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में काफी सहायक है। इसके लिये किसान गेहूं की फसल कटाई के बाद खाली खेतों में ढैंचा की बुवाई कर रहे हैं। जब ढैंचा 40 दिन का तैयार हो जायेगा तब किसान इसे खेत में जोत कर मिला देंगे। इससे खेत की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी। इन दिनों किसानों के लिए कृषि विभाग द्वारा ढैंचा अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में हरित खाद के उपयोग से बढेगी खेतों की उर्वरक क्षमता ढैंचा के बीज का रेट 15,500 कुंतल है। किसानों के लिए इस पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। किसानों की सहुलियत के लिए अनुदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.