सरकार किसानों के हित में काम कर रही : विधायक
शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- गेहूं व सरसों की फसल की कटाई से पहले असमय हुई बरसात व ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा के चेक वितरित किए गए। विधायक चेतराम, एसडीएम सदानंद सरोज व तहसीलदार ने किसानों को चेक वितरित किए। तहसील सभागार में मुआवजा वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम ने बताया तहसील क्षेत्र के 477 किसानों को 47 लाख रुपए मुआवजा दिया गया जो की सभी किसानों के बैंक खाते में पहुंच गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है, जल्द ही सभी क्रय केन्द्रों पर बारदाना आ जायेगा और गेंहू खरीद सुचारू हो सकेगी। इस अवसर पर विधायक के साथ पुनीत शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.