देवरिया, जनवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनपद स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, नवीन शाही मौजूद रहे। इस दौरान कृषि मंत्री शाही ने किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और कृषि व मत्स्य पालन को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं मत्स्य विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.