देहरादून, अप्रैल 16 -- गर्मियों के दौरान संभावित हीटवेव के मद्देनजर उत्तराखंड में सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने स्कूलों में वॉटर बेल सिस्टम शुरू करने के साथ हर जिले का हीटवेव एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बच्चों को मौसम के अनुसार निश्चित समय अंतराल में पानी पीने का अलग टाइम दिया जाएगा। साथ ही स्कूलों को कक्षाओं में हवा की पर्याप्त उपलब्धता समेत कई अहम निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने बुधवार को सचिवालय में हीटवे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को प्रत्येक स्कूल में वॉटर बेल यानि पानी की घंटी की बजाने की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। इससे बच्चे एक निश्चित अंतराल में पानी पीकर शरीर में पानी की कमी से बच सकेंगे। मुख्य सचिव ने मौसम के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों को टाइम ...