नई दिल्ली, मार्च 6 -- आज स्मार्टफोन और सोशल मीडिया बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। कई बच्चे दिन का काफी समय मोबाइल पर ही बिता रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और मेंटल हेल्थ पर असर पड़ने की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लेने का संकेत दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने 2026-27 के बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना बनाई जा रही है। सरकार का कहना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की मानसिक सेहत और पढ़ाई पर बुरा असर डाल सकता है। अगर यह नियम लागू होता है तो कर्नाटक देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर उम्र के आधार पर बैन लगाया जाएगा। इस फैसले को लेकर देशभर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.