सरकार का मूल उद्देश्य जनता की सेवा करना है:योगेंद्र
बोकारो, मई 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने आवास पर सोमवार की देर शाम में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अनेकों लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आये लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री ने सभी की बातें गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं और प्रत्येक विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हो सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.