सरकार का मकसद नशामुक्त और स्वस्थ झारखंड : डॉ. इरफान
रांची, जून 25 -- रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को नशामुक्त करने का प्रण लिया है और जो निर्णय लिया है, उसे पूरा करने में सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। इसी उद्देश्य से पिछले 15 दिनों से नशामुक्ति के लिए जागरुकता अभियान पूरे राज्यभर में सरकार द्वारा चलाया जा रहा था, जिसका आज समापन हो गया। सरकार का मकसद नशामुक्त झारखंड, युवा झारखंड बनाने का है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पिछले तीन वर्षों से चलाया जा रहा है। आने वाले समय में प्रयास रहेगा कि पूरे साल यह अभियान चलाया जाए। डॉ. इरफान अंसारी गुरुवार को शौर्य सभागार में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित निषिध मादक पदार्थों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.