नई दिल्ली, जुलाई 8 -- देश के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सब्सक्राइबर्स से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दरअसल, EPFO ने 'सेंट्रलाइज्ड IT इनेबल्ड सर्विसेज' (CITES) प्रोजेक्ट के तहत अपने सभी मेंबर्स का डेटाबेस एक सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कर दिया है। इसके जरिए EPFO ​​की सर्विसेज को ना सिर्फ रफ्तार मिलेगी बल्कि पारदर्शी भी रहेगा। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताय कि CITES प्रोजेक्ट यह उस पुराने सिस्टम की जगह ले रहा है जिसमें EPFO ​​का हर फील्ड ऑफिस अपना अलग डेटाबेस रखता था। अब इसकी जगह एक ही सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म ने ले ली है। अब ईपीएफओ से जुड़े कई काम बेहद आसान हो गए हैं। आइए इसकी डिटेल जान लेते हैं।क्या कुछ बदला? CITES लागू होने के बाद EPFO मेंबर्स की सर्विस रिक्वेस्ट को देश में किसी भी अधिकृत जगह से प्र...