नई दिल्ली, मार्च 26 -- अगर आप Facebook, Instagram, Snapchat या X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है। केंद्र सरकार अब सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स को खत्म करने के लिए KYC (Know Your Customer) नियम लागू करने की प्लानिंग कर रही है। आज के समय में सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, फ्रॉड और साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग नकली पहचान बनाकर लोगों को ठगते हैं, परेशान करते हैं या गलत जानकारी फैलाते हैं। यही वजह है कि सरकार अब ऐसे अकाउंट्स पर सख्ती करने की तैयारी में है। अगर यह नियम लागू होता है, तो यूजर्स को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने या इस्तेमाल करने के लिए अपनी असली पहचान वेरिफाई करनी पड़ सकती है, ठीक वैसे ही जैसे बैंक या सिम कार्ड के लिए KYC किया जाता है। क्या है सरकार का प्लान सरकार सोशल मीडि...