नई दिल्ली, जून 21 -- देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल के अलग-अलग सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए क्रेंद्र सरकार अलग-अलग सब्सिडी भी ऑफर कर रही है। इसमें इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलक, ई रिक्शा, इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल, इलेक्ट्रिक बस जैसे कई सेगमेंट शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस का भी शामिल हो गया है। दरअसल,इस सप्ताह जारी एक सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्र सरकार ने हेल्थकेयर ट्रांसपोर्ट सेक्टर में साफ-सुथरी मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस की एक्स-फैक्ट्री कीमत पर 35% तक की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इस प्रोग्राम के तहत FY27 और FY28 में 3,811 इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस को तैनात करने में मदद के लिए कुल 500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस स्कीम में पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हीकल (टाइप B), बे...