फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद/पलवल, मुख्य संवाददाता। हरियाणा का बजट जनभागीदारी पर आधारित है और फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर जोर दिया गया है। मंगलवार को तीन मंत्रियों ने पत्रकार वार्ता कर इसे विकास और विश्वास का दस्तावेज बताया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों पर विशेष फोकस रखा गया है। मंत्रियों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया गया है। मंत्रियों ने कहा कि बजट में परिवहन, औद्योगिक विकास, शहरी सुविधाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में कई नई योजनाएं शामिल की गई हैं। आरआरटीएस कॉरिडोर, औद्योगिक निवेश, न्यूनतम मजदूरी वृद्धि और सामाजिक योजनाओं के विस्तार को अहम कदम बताया गया। फरीदाबाद के लिए बड़े प्रोजेक्ट और बुनियादी ढांचा मंत्रियों ने बताया कि फरीदाबाद ...