सरकार का खजाना खाली, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की भी राशि घटाई : तेजस्वी
पटना, अगस्त 21 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर राज्य को गंभीर आर्थिक संकट में धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि बिहार की राजकोषीय स्थिति अत्यधिक दयनीय और चिंतनीय है। खजाना खाली है। समय से पेंशन-वेतन नहीं मिल रहा है। अब तो छात्रों के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए भी सरकार के पास पैसे नहीं है। उसकी राशि भी घटा दी गयी है। छात्रवृत्ति समाप्त की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोगों को व्यय प्रबंधन, ऋण प्रबंधन और राजकोषीय घाटे प्रबंधन की कोई समझ ही नहीं है। बिहार भारी कर्ज में है। यह भी पढ़ें- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटी, स्कॉलरशिप बंद हो रही, बिहार भारी कर्ज में: तेजस्वी यादव कुल सार्वजनिक ऋण में चार गुना से अधिक वृद्धि हुई है। एनडीए सरकार ने विगत दो वर्षों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.