सरकार कांग्रेस या भाजपा की, करप्शन होता ही है; विपक्ष बनाता है झूठे परसेप्शन: अशोक गहलोत
जयपुर, अगस्त 3 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि विपक्ष का काम ही होता है कि लोगों में झूठे परसेप्शन पैदा करना... देश में चाहे कांग्रेस की सरकार की हो या भाजपा की, शिक्षा विभाग में करप्शन होता ही है। ट्रांसफर पोस्टिंग में तो होता ही है। गहलोत का यह बयान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा संग उनके विवाद के बीच आया है। दरअसल, भाजपा ने गहलोत कार्यकाल में तत्कालीन शिक्षा मंत्री डोटासरा पर पोस्टिंग के बदले पैसे लेने के आरोप लगाए हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि विपक्ष का काम यही है... वे झूठे परसेप्शन बनाती है। मैंने एक बार बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मेलन में पूछा था कि क्या आपके यहां करप्शन होता है? यह तो हर कोई जानता ही है कि देश या प्रदेश में चाहे सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.