सरकार उद्योगपतियों की है, किसानों की नहीं : टिकैत
संभल, मार्च 27 -- चन्दौसी के बेरनी गांव में शुक्रवार को आयोजित भाकियू टिकैत की महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए। उन्होंने किसानों को एकजुट रहने की सलाह दी। कहा कि एकजुट हो जाओ। सरकार कई तरह के कानून लेकर आ रही है। चाहे स्मार्ट मीटर हो या फिर बिजली या सिलेंडर बिल। किसानों को चेताया कि अपने घर का बीज तैयार करो जिससे कि कतारों में न लगना पड़े। स्वास्थ्य को लेकर भी टिकैत ने कहा कि रासायनिक खादों व कीटनाशकों का इस्तेमाल भी कम करो। बेरनी गांव में मेला मैदान पर महापंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार उद्योगपतियों की है। इन्हें किसानों से मतलब नहीं है। किसानों को एकजुट होना पड़ेगा, अगर एकजुट नहीं हुए तो कभी स्मार्ट मीटर, तो कभी बिजली और तरह-तरह के बिल लाकर घसीटा जाएगा। युद्ध ईरान और इजरायल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.