नई दिल्ली, जून 8 -- सरकारी कंपनी NLC इंडिया के शेयरधारकों और निवेशकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने का फैसला किया है और इसके लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) लॉन्च किया गया है। सरकार NLC इंडिया में 3% तक हिस्सेदारी बेचकर करीब 1,263 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस कदम को सरकार के विनिवेश (Disinvestment) प्रोग्राम का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में हिस्सेदारी घटाकर राजस्व बढ़ाया जाता है। यह भी पढ़ें- सरकार ने LPG गैस सब्सिडी के नियम बदले, अब सिर्फ इतने सिलेंडर पर मिलेगी छूट सरकार ने OFS के लिए 303 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है, जो शेयर के पिछले बंद भाव से कम है। इस वजह से बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। इस ऑफर में पहले चरण ...