सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर गर्मी का प्रकोप भारी, कुर्सी छोड़ पेड़ों के नीचे भागे अधिकारी
अलीगढ़, जून 9 -- अतरौली। नगर के केएमबी इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद अतरौली द्वारा आयोजित 'सरकार आपके द्वार' शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के चलते अधिकारी कुर्सी छोड़कर पेड़ों के नीचे खड़े हो गये। कार्यक्रम एक औपचारिक बतौर बनकर रह गया। जनता की समस्याएं सुनने आये अधिकारी गर्मी के सितम को सह नहीं पाये। और समस्या सुनने के लिए बने शिविर को छोड़कर अधिकारी पेड़ों के नीचे इधर-उधर छांव में बैठ गए। भीषण गर्मी के चलते समस्या लेकर आए लोगों को अपने अपने घर पहुंचने में भलाई समझी। दोपहर दो बजे तक पंडाल खाली हो गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी भी पहुंचे मगर गर्मी के कहर ने किसी को पंडाल में पड़ी कुर्सियों तक जाने नहीं दिया। नगर पालिका परिषद में डाक प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह लोधी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.