रामनगर, मार्च 12 -- रामनगर, संवाददाता। पूर्व सीएम हरीश रावत ने गुरुवार को रामनगर में वन गांव के लोगों के साथ पदयात्रा निकाल कर सरकार के कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य को सींचने वालों का सरकार उत्पीड़न कर रही है। दावा किया कि सरकार आते ही वन गांवों को राजस्व गांव बनाने के लिए काम करेंगे। लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। गुरुवार को रामनगर महाविद्यालय से पूर्व सीएम हरीश रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा रानीखेत रोड होते हुए तहसील पहुंची। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि अतिक्रमण बताकर लोगों के घरों को तोड़ा जा रहा है। उत्तराखंड को सींचकर लोगों ने अपने आशियानें बनाए हैं लेकिन सरकार उजाड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार आई तो वह वन गांव, खत्ते आदि को राजस्व गांव बनाने के लिए काम करेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.