सरकार अधिकारियों पर अवैध काम का दबाव बनाती है, IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अखिलेश बोले
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर कहा है कि भाजपा सरकार में ईमानदार अधिकारी दुखी हैं। भ्रष्टाचार के कारण अधिकारी काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग धंधा बना हुआ है। चंदा-पर्ची कटवाकर वसूली होती है। विपक्ष पर झूठे मुकदमें लगाए जाते हैं। ऐसे और भी अनगिनत कारण हैं जहां भाजपा सरकार अधिकारियों पर अनैतिक-अवैध काम करने का दबाव बनाती है, जिससे उन्हें त्यागपत्र तक देना पड़ जाता है। ईमानदार अधिकारियों के बिना कोई शासन-प्रशासन नहीं चल सकता है। अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लूट और महाडकैती हो रही है। भाजपा मंदिर में चोरी करने वाली, धर्मद्रोही, अधर्मी और लूट का गिरोह है। इस सरकार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.