सरकार अंतिम व्यक्ति तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : सुखराम
चक्रधरपुर, जून 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद स्थित विवाह भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव तथा विशिष्ट अतिथि एलआरडीसी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ कांचन मुखर्जी, विद्युत विभाग चक्रधरपुर के सहायक अभियंता भामापद टुडू, गोईलकेरा के एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेई मानिक चंद्र शर्मा एवं वार्ड पार्षद सुलेखा दत्ता उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक ने बरसात के मौसम में बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इस दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, बिजली सुरक्षा एवं उपभोक्ता सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली का सही ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.