आरा, जनवरी 7 -- -जालसाज ने थमाया चेक पर खाते में पैसे नहीं -किस्तों में ली रकम, अब दे रहा धमकी जगदीशपुर, निज संवाददाता सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दे लाखों रुपये डकारने का मामला सामने आया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 के निवासी कामेश्वर सिंह से जालसाज ने रेलवे या अन्य विभाग में नौकरी के नाम पर कुल नौ लाख रुपये की ठगी कर ली है। दर्ज केस के अनुसार सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी मोहम्मद नजरूदीन ने नौकरी का झांसा दे 20 फरवरी 2024 को गवाह शुभ नारायण शर्मा की मौजूदगी में आठ लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद नजरूदीन के मोबाइल पर दो अलग-अलग तारीखों में क्रमशः 50 हजार और 50 हजार रुपये (कुल एक लाख) ऑनलाइन ट्रांसफर किये गये। जब नौकरी नहीं मिली और दबाव बनाया गया, तो आरोपित ने झांसा देने के लिए दो-दो लाख रुपये के सेंट्रल...