सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डालने के विरोध पर युवक से मारपीट
इटावा औरैया, मई 17 -- बकेवर। बहेड़ा में सरकारी हैंडपंप में समरसेबल डालने का विरोध करना एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गया। ग्राम बहेड़ा निवासी सुदीप कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोसी बृजेंद्र कुमार के घर के पास सरकारी हैंडपंप लगा है, जिसमें आरोपियों ने समरसेबल डाल रखा है। रविवार सुबह उसका बेटा ऋषभ पानी भरने गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे भगा दिया। रविवार दोपहर वह पत्नी प्रियंका को साइकिल से महेवा दवा दिलाने जा रहा था। तभी गांव के बाहर वशिष्ठ वाटिका के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.