सरकारी हैंडपंप पर कब्जे का आरोप, बीडीओ से लगाई गुहार
कन्नौज, जून 15 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम क्षेत्र के ग्राम बिरौली में सरकारी हैंडपंप पर अवैध कब्जा कर निजी समरसेबल लगाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को पानी भरने से रोके जाने के आरोप के बाद पीड़ित ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। बिरौली गांव निवासी अमरेश राजपूत पुत्र वीरेंद्र राजपूत ने बीडीओ उमंशाकर साहू को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2008 में मोहल्ले में एक सरकारी हैंडपंप स्थापित किया गया था। जिससे आसपास के लोग वर्षों से पेयजल की व्यवस्था करते आ रहे हैं।
मामले का विवरण आरोप है कि कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर हैंडपंप के उपकरण हटाकर वहां निजी समरसेबल लगा लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी जाती है। इसके कारण मोहल्ले के लोगों को पानी के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.