बस्ती, अप्रैल 28 -- हर्रैया। कई माह से सार्वजनिक स्थानों पर लगे सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं समेत ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। हर्रैया विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलाड़े शुक्ल में करीब आधा दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। इनमें हनुमान मंदिर, काली माता मंदिर, इंडियन बैंक, किसान लघु माध्यमिक विद्यालय, चौधरी का पुरवा, खटकहिया, मिठाई लाल बस्ती, दलित बस्ती तथा नाऊ के पुरवा में लगे हैंडपंप शामिल हैं। ग्राम पंचायत निवासी सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर हैंडपंपों की मरम्मत कराने की शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- बेंदी में डेढ़ साल से सोलर जलमीनार ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.