चंदौली, दिसम्बर 29 -- दुलहीपुर, हिन्दुसतान संवाद। क्षेत्र के मवई कला नई बस्ती त्रिमुहानी पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप बीते छह माह से खराब है। हैंडपंप खराब होने की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से कर चुके है। इसके बाद भी हैंडपंप मरम्मत नहीं किया जा रहा है। इससे पानी की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चेताया पेयजल की समस्या दूर नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि कई मर्तबा संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि से शिकायत की गई है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के जितेंद्र यादव, महेंद्र, सूरज, अरविंद मौर्य, राजेश मौर्य, गुलाब सिंह ने बताया कि नई बस्ती त्रिमुहानी पर हैंडपंप पेयजल के लिए काफी बरदान साबित होता है। इस हैंडपंप से दर्जनों घरों के लोग प्यास बुझाते है। इसके अलावा गर्मी में रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.