भदोही, मई 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी हैंडपंपों में लगे समरसेबल हटवाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि अपने-अपने ब्लॉकों में लगे सरकारी हैंडपंपों का तत्काल सत्यापन कराया जाए। जिन हैंडपंपों में समरसेबल पंप लगाए गए हैं, उन्हें तुरंत हटवाया जाए। निजी लोगों द्वारा अवैध रूप से लगाए गए समरसेबल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।उन्होंने कहा कि सरकारी हैंडपंपों में समरसेबल लगाए जाने से भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा है। यह भी पढ़ें- नप के विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल का संकट, जेई को मिला आदेश इससे आसपास के हैंडपंप...