चंदौली, मई 2 -- इलिया। हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा सहित निचोट कलां, जिगना, कलानी, बेलावर, कवलपुरवां, धन्नीपुर, बरांव आदि गांवों में सरकारी हैंडपंपों पर निजी समरसेबल पंप लगाए जाने से सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। वहीं आम लोगों को मिलने वाली पेयजल सुविधा भी प्रभावित हो रही है। इसकी शिकायत मिलते ही अधिकारी हरकत में आए हैं। शहाबगंज विकास खंड प्रशासन के एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी किया कि सभी सरकारी हैंडपंप सार्वजनिक उपयोग के लिए हैं। उनपर किसी भी प्रकार का निजी समरसेबल लगाना नियमों के विरुद्ध है। ग्रामीण एकलाख जिद्दी, शमशेर कुमार, प्रमोद, राजेश कुमार, सरवन लालव्रत आदि ने बताया कि कई स्थानों पर सरकारी हैंडपंपों में अवैध रूप से निजी समरसेबल पंप फिट कर दिए गए हैं। इससे कुछ लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकारी जल स्रोत का उपयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.